इन दिनों हार्ट से जुड़ी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। हार्ट की समस्याएं बढ़ाने से अटैक आने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
जब आप गलत चीजों का सेवन करते हैं, तो एक-दो नहीं अनेक नुकसान होते हैं। उन्हीं में से एक हार्ट की समस्या भी है।
अक्सर लोग स्वाद के नाम पर ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जो हार्ट की दुश्मन होती है। आइए जानते हैं कि इन 4 चीजों को खाने से हार्ट की समस्याएं होती है।
फास्ट फूड हार्ट के लिए नुकसानदायक माना जाता है। फास्ट फूड में सोडियम की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। इसकी जगह कम कैलोरी वाली फूड खाएं।
केक हार्ट की दुश्मन मानी जाती है, क्योंकि इसमें ट्रांस फैट की मात्रा ज्यादा होती है। ट्रांस फैट के कारण हार्ट के रोगों का खतरा बढ़ जाता है।
नमक का सेवन शरीर के लिए जरूरी होता है, लेकिन ज्यादा नमक खाने से हार्ट की समस्या बढ़ सकती है, क्योंकि इसमें सोडियम भरपूर होता है।
हार्ट के मरीजों को भूलकर भी रेड मीट नहीं खानी चाहिए, क्योंकि इसमें सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बहुत ज्यादा होती है।
हार्ट को मजबूत रखने के लिए ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज, मछली, अंडे, फलियां और मेवे खाएं। इन चीजों को खाने से हार्ट दुरुस्त रहता है।
हार्ट के मरीजों को इन 4 चीजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़ेरहें naidunia.com के साथ