लिवर और किडनी हमारे शरीर के ऐसे अंग हैं जो टॉक्सिंस को फिल्टर कर बाहर निकालने में मदद करते हैं। अगल लिवर ठीक से काम नहीं करेगा तो इससे टॉक्सिन बढ़ने लगते हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
शरीर में टॉक्सिन और फैट्स के जमने के कारण फैटी लीवर की समस्या जन्म ले सकती है। इससे लीवर परमानेंट डैमेज भी हो सकता है। इसलिए इसे डिटॉक्स करना चाहिए।
आज हम इस लेख के जरिए आपको बताएंगे कि आप किन जूसों को खाली पेट पी कर लिवर को डिटॉक्स कर सकते हैं।
लिवर को डिटॉक्स करने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं। इसे रोजाना सुबह पीने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।
लिवर को डिटॉक्स करने के लिए सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस 30 एमएल पिएं। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं।
लिवर को साफ करने के लिए आंवले पीसकर उसका रस निकाल लें। इसमें थोड़ा पानी मिलाकर इस जूस का सेवन खाली पेट करें। ऐसा करने से लिवर को साफ करने में मदद मिलती है।
लिवर को साफ करने के लिए अजवाइन और जीरा का पानी पिएं। इसके लिए 1 चम्मच अजवाइन और 1 चम्मच जीरा रातभर पानी में भिगो दें। सुबह इस पानी को उबालकर छान लें और गुनगुना पिएं।
Liver को करना है डिटॉक्स? तो खाली पेट पिएं ये ड्रिंक्स। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com