फलों का राजा आम गर्मियों में अधिकतम लोगों का पसंदीदा फल होता है। लेकिन कई बार इसका सेवन करना नुकसानदायक भी हो सकता है।
अगर आप आम खा रहे हैं, तो उसके बाद या साथ में पांच चीजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। आम के साथ पांच चीजें खाने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।
अक्सर कई लोग नाश्ते में आम और दही दोनों का सेवन करते हैं। दही और आम एक साथ खाने से पाचन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
अगर आप मसालेदार खाना खा रहे हैं, तो उसके साथ आम न खाएं। आम के साथ मसालेदार खाना खाने से पेट में जलन होती है।
खट्टे फल सेहत के लिए अच्छे होते हैं, लेकिन आम के साथ न खाएं। आम और खट्टे फल खाने से शरीर में एसिड की मात्रा बढ़ती है।
आम के साथ ठंडी चीजें जैसे कि ठंडा पानी, कोल्ड्र ड्रिंक, आइसक्रीम का सेवन न करें। ठंडी चीजें खाने पेट फूलने की समस्या हो सकती है।
आम और करेले की सब्जी भी एक नहीं खानी चाहिए। दोनों को एक साथ खाने से पाचन संबंधित समस्या होने का खतरा रहता है।