कोलेस्ट्रॉल शरीर से जुड़ी एक घातक समस्या है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने से दिल से जुड़ी समस्याएं होना का अधिक खतरा होता है।
कोलेस्ट्रॉल का कोई परमानेंट इलाज नहीं है, लेकिन इसको कंट्रोल किया जा सकता है। कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता खतरे की घंटी मानी जाती है।
कोलेस्ट्रॉल को खानपान के जरिए से कंट्रोल किया जा सकता है। 4 चीजों से दूर बना लें, तो 1 महीने में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है।
अंडे की जर्दी से काफी ज्यादा कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है इसलिए इसका सेवन कोलेस्ट्रॉल के रोगियों को नहीं करना चाहिए।
कोलेस्ट्रॉल से जूझ रहे लोगों को रेड मीट का सेवन भी नहीं करना चाहिए। रेड मीट खाते ही शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल हाई हो जाता है।
कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए घी और मक्खन का सेवन भी अच्छा नहीं माना जाता है। घी और मक्खन खाने से कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ता है।
कोलेस्ट्रॉल के रोगियों को मीठी चीजों के सेवन से भी परहेज करना चाहिए। अगर मीठे चीजें खाते है, तो कम से कम खाएं।
इन 4 चीजों से दूरी बनाकर 1 महीने में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ