अक्सर गलत खानपान की वजह से कुछ लोगों को पेट से जुड़ी समस्या हो जाती है, जिसके कारण सुबह पेट साफ करने में दिक्कत होती है।
सुबह पेट साफ करने के लिए रात में कुछ चीजों का खाना फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं कि पेट साफ करने के लिए रात में क्या-क्या खाना चाहिए?
अगर आपका पेट साफ नहीं रहता है, तो रात में 1 चम्मच अजवाइन का सेवन खाना खाने के बाद करें। अजवाइन का सेवन पेट को साफ करता है।
सोने से 1 घंटे पहले 1 गिलास दूध में 1 सूखे खजूर मिलाकर उबालें और उसका सेवन करें। सूखे खजूर का सेवन सुबह तक पेट को बिल्कुल साफ कर देगा।
पेट को साफ करने के लिए आप केला भी खा सकते है। दरअसल, केले में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पेट को साफ करती है।
रात को सोने से कुछ देर पहले गर्म दूध में किशमिश मिलाकर उसका सेवन करें। दूध और किशमिश का सेवन पेट के लिए रामबाण माना जाता है।
अगर आप इनमें से किसी भी 1 उपाय को आजमाएं है, तो आपका पेट कुछ ही दिनों में साफ होने लगेगा और पेट से जुड़ी समस्याएं भी दूर होंगी।
ये घरेलू नुस्खे पेट के लिए कारगर होते है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ