मानसून में गलती से भी न खाएं-पिएं ये चीजें


By Sahil13, Jul 2023 07:19 PMnaidunia.com

मानसून

मानसून के आने से लोगों को गर्मी से राहत मिल जाती है, लेकिन इस मौसम में कई तरह की बीमारियों के होने का खतरा रहता है।

इन चीजों को न खाएं

बारिश के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचने के लिए आपको खानपान का खास ध्यान रखना होगा। चलिए जान लेते हैं कि किन चीजों को खाने से बचना चाहिए।

हरी सब्जियां

बारिश के मौसम में हरी और पत्तेदार सब्जियां खाने से बचें। पत्ता गोभी, पालक जैसी सब्जियों को खाने से बैक्टीरिया और फंगस इंफेक्शन का खतरा रहता है।

तली हुई चीजें

तली और मसालेदार चीजों को बारिश के मौसम में खाने से बचना चाहिए। इस तरह का खाना खाने से शरीर में पित्त और फैट की मात्रा बढ़ जाती है।

मशरूम

डॉक्टरों का कहना है कि बारिश के मौसम में मशरूम खाने से भी परहेज करना चाहिए। सीधे जमीन में उगने वाली मशरूम से इंफेक्शन होने का खतरा बना रहता है।

दही

बारिश के मौसम में दही को खाने से भी बचना चाहिए। इसमें भी बैक्टीरिया हो सकता है, जो शरीर के लिए नुकसानदायक होता है।

सलाद

सलाद खाना भी बारिश के मौसम में सही नहीं होता है। सलाद के अलावा कोई भी कच्ची चीज नहीं खानी चाहिए, क्योंकि इनमें कीड़े होने का खतरा होता है।

नॉनवेज

बारिश के मौसम में हमारी पाचन प्रक्रिया काफी कमजोर हो जाती है। इसलिए ऐसे मौसम में नॉनवेज खाने से भी बचना सही होता है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सुबह उठते ही पिएं ये 7 चीजें, सरपट कम होगा वजन