गर्मियों में हद से ज्यादा खाएंगे ये ठंडी चीजें तो बढ़ेगी परेशानी


By Sandeep Chourey25, May 2023 12:39 PMnaidunia.com

गर्मी में ठंडी चीजें

गर्मी के मौसम में कई स्वादिष्ट फलों के जूस के साथ ठंडी चीजों का सेवन करते हैं, लेकिन इन चीजों से हम बीमारी को भी न्योता दे देते हैं।

फ्रिज का पानी

आयुर्वेद में बर्फ की तासीर गर्म बताई गई है। गर्मी में यदि बर्फ का पानी पीते हैं तो पेट में गर्मी बढ़ सकती है और आपको डायरिया की समस्या भी हो सकती है।

दही कम खाएं

डाइट में दही को जरूरी माना जाता है। इससे पाचन सुधरता है, लेकिन दही पाचन को धीमा करता है। गर्मी में ज्यादा दही खाने से शरीर में भारीपन जैसी समस्या हो सकती है।

आइसक्रीम खाने से बचें

गर्मियों में आइसक्रीम खाना सभी को पसंद होता है, लेकिन यह चीनी और फैट्स से भरपूर होती है जो पाचन संबंधी समस्या और सुस्ती को बढ़ा देती है।

टमाटर

टमाटर शरीर में गर्मी पैदा करता है। गर्मियों में इसे खाने से बचना चाहिए। टमाटर का स्वाद खट्टा और थोड़ा अम्लीय होता है। इसके ज्यादा सेवन से एसिडिटी हो सकती है।

कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन

गर्मियों के मौसम में बहुत ज्यादा कोल्ड ड्रिंक्स पीना भी सेहत के नुकसानदायक होता है। सिर दर्द व शरीर में शुगर लेवल बढ़ने का खतरा रहता है।

कोहनी के कालेपन को ऐसे करें दूर