वास्तु शास्त्र में दिशा-निर्देश के बारे में विस्तार से बताया गया है। आइए जानते है घर के मंदिर की किन चीजों को नहीं रखना चाहिए।
वास्तु के मुताबिक पूजा घर में भूलकर भी कुछ चीजों को नहीं रखना चाहिए, वरना लाभ की जगह नुकसान हो सकता है।
पूजा घर एक पवित्र स्थान होता है। पूजा घर में भूलकर भी देवी-देवताओं की फटी हुई तस्वीर नहीं रखनी चाहिए।
वास्तु शास्त्रों के अनुसार पूजा घर में पितरों की तस्वीरों को रखना अशुभ माना जाता है, इसलिए पितरों की तस्वीरों को पूजा घर में न रखें।
धार्मिक किताबें पूजा स्थल पर रखना शुभ माना जाता है, लेकिन ध्यान रखें कि पुस्तक कटी-फटी न हो वरना लाभ की जगह नुकसान होगा।
वास्तु शास्त्र के अनुसार एक ही देवी-देवताओं की अधिक मात्रा में मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए।
पूजा घर में जली अगरबत्ती की राख और दीप की बाती रखे रहने से वास्तु दोष लगता है, इसलिए अगरबत्ती जलने के बाद उसकी राख को हटा देना चाहिए।