घर के उत्तर दिशा में भूलकर न रखें ये चीजें, होगा नुकसान


By Arbaaj05, Jul 2023 01:27 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र

हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है। वास्तु शास्त्र में विशेषकर घर की दिशाओं के बारे में बताया गया है।

उत्तर दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप घर की उत्तर दिशा में कुछ चीजों को रखते है, तो आपको भारी नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं कि उत्तर दिशा में किन चीजों को रखने से हानि हो सकती हैं।

डस्टबिन

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में भूलकर भी डस्टबिन को नहीं रखना चाहिए। इस दिशा में डस्टबिन को रखने से कंगाली आ सकती है।

बाथरूम

वास्तु के अनुसार बाथरूम को भी घर में उत्तर दिशा में नहीं बनवाना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

जूते-चप्पल

घर में भूलकर भी जूते-चप्पल को उत्तर दिशा में नहीं रखना चाहिए। इस दिशा में जूते-चप्पल रखने से घर से सुख-शांति खत्म हो जाती है।

सीढ़ियां

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में उत्तर दिशा की ओर सीढ़ियों को भी नहीं बनवाना चाहिए। उत्तर दिशा में सीढ़ियों को बनवाने से आर्थिक तंगी हो सकती है।

इन चीजों को रखें

उत्तर दिशा में देवी-देवताओं का वास होता है। इस दिशा में मंदिर बनाना शुभ हो सकता है। उत्तर दिशा में मंदिर बनाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

19 साल बाद लग रहे मलमास में गलती से भी न करें ये काम