19 साल बाद लग रहे मलमास में गलती से भी न करें ये काम


By Prakhar Pandey05, Jul 2023 01:02 PMnaidunia.com

अधिक मास

मलमास का मतलब अधिक मास होता है। यह महीना पूजा- पाठ के लिए बेहद खास माना जाता है। आइए जानते है मलमास के महीने में क्या काम नहीं करना चाहिए?

पुरुषोत्तम मास

मलमास को पुरुषोत्तम मास भी कहते है। मलमास के महीने में शादी-विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन समेत किसी भी प्रकार के शुभ काम को करने से बचना चाहिए।

मलमास

हिंदू पंचांग के अनुसार मलमास साल में 3 बार आता है। माना जाता है कि जिस चंद्र मास में सूर्य की संक्रांति नही होती है, उसे मलमास कहते है।

पूजा-पाठ

मान्यता हैं कि इस मास में पूजा-पाठ करने से बेहद खास फल मिलता है। इस महीने में मांगलिक कार्यों करने की मनाही तो होती है साथ ही खरीदारी से भी बचना चाहिए।

घर

मलमास के महीने में गलती से भी नया घर नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने से भविष्य में उस घर में रहने वालों को सेहत से जुड़ी समस्याएं का सामना करना पड़ सकता हैं।

आर्थिक स्थिति

मलमास के महीने में खरीदे गए घर पितृ दोष भी हो सकता है, इसके अलावा आप मानसिक तनाव का शिकार भी रहेंगे। इस मास में खरीदा गया घर मुखिया के लिए सही नहीं रहता है।

नया वाहन

नया वाहन खरीदना भी मलमास के महीने में शुभ नहीं माना जाता है। यदि आप ऐसा करता है तो हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है।

आभूषण

मलमास के मास में आभूषण खरीदने से आर्थिक स्थिति भी खराब हो सकती है। हालांकि इस महीने में गरीब को सोने का दान करना बेहद शुभ माना जाता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सावन में घर जरूर लाएं ये चीजें, होगा धन लाभ