हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है। वास्तु के नियमों को न मानने पर घर पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
अगर आप घर में वास्तु के नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो आपको पछताना पड़गे। इसका बेहद ही नकारात्मक प्रभाव होता है।
आइए जानते है कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण दिशा में किन चीजों को भूलकर नहीं रखना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार इस दिशा में जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए, क्योंकि दक्षिण दिशा में यम का निवास होता है।
दक्षिण दिशा में भूलकर भी मंदिर नहीं बनना चाहिए, वरना पितृ आपसे नाराज हो सकते है और जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में दक्षिण दिशा में बेड न रखें, क्योंकि इस दिशा में सिर करके सोने पर नींद में बाधा आ सकती है।
घर के पुराने सामान को भी इस दिशा में रखने से परहेज करना चाहिए, वरना आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है।
ये पौधा घर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन तुलसी को दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए।