इन 4 दिनों में रोटी बनाने से करें परहेज, हो सकती है अशुभ घटना


By Sandeep Chourey2023-05-26, 11:11 ISTnaidunia.com

संस्कृति का हिस्सा है रोटी

भारतीय संस्कृति में रोटी खान-पान का अहम हिस्सा बन चुकी है, लेकिन ज्योतिष के मुताबिक साल में 4 दिन ऐसे भी होते हैं, जब रोटी बनाना अशुभ माना जाता है।

दीपावली त्योहार

सनातन धर्म में दीपावली पर मां लक्ष्मी को पूजा जाता है। दीपावली पर पकवान बनाने की पुरानी परंपरा है। दीपावली पर रोटी बनाने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है।

शरद पूर्णिमा

शरद पूर्णिमा की शाम को खीर बनाकर चांद की रोशनी में रखने की पुरानी परंपरा है। ऐसी मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात को आसमान से अमृत की वर्षा होती है।

शीतला अष्टमी

शीतला अष्टमी पर माता शीतला देवी की पूजा की जाती है और इस त्योहार पर बासी खाना खाने की परंपरा है। इसलिए इस दिन रोटी बनाना अशुभ माना जाता है।

नागपंचमी

शास्त्रों में तवे को नाग के फन जैसा बताया गया है। यही कारण है कि नाग पंचमी के दिन रसोई में चूल्हे पर तवा रखना वर्जित माना गया है।

किसी की मृत्यु होने पर

अगर घर में किसी की मृत्यु हो जाती है तो घर में भूलकर भी कोई भोजन नहीं बनाना चाहिए। इस दौरान भी घर में रोटी बनाना वर्जित होता है।

क्रिकेट के इन सितारों का निकनेम जानते हैं आप