शुक्र गोचर 30 मई को, इन राशि वालों के लिए फायदेमंद


By Sandeep Chourey2023-05-26, 10:41 ISTnaidunia.com

शुक्र का गोचर

नवग्रहों में शुक्र ग्रह को सुख संपदा व वैभव को प्रभावित करने वाला कारक ग्रह माना गया है। शुक्र ग्रह 30 मई को शाम 07.51 मिनट पर कर्क राशि में होगा।

इन राशि वालों को फायदा

शुक्र ग्रह का यह गोचर 5 राशि के जातकों के लिए काफी शुभ होने वाला है। शुक्र देव के राशि परिवर्तन के कारण इन राशियों के जातकों को शुभ समाचार मिल सकते हैं।

मेष राशि

मेष राशि वालों की इनकम बढ़ सकती है। आपके कार्य सफल रहेंगे और बिजनेस करने वाले लोगों को मुनाफा कमाने का अवसर मिलेगा।

मिथुन राशि

शुक्र गोचर का सकारात्मक प्रभाव होगा। मिथुन राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के वेतन में वृद्धि होगी, जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क राशि

नौकरीपेशा लोगों के प्रभाव में वृद्धि होगी। दांपत्य और पारिवारिक जीवन खुशहाल होगा। काम में किस्मत का साथ मिलेगा। व्यापारी वर्ग को उन्नति की राह मिलेगी।

कन्या राशि

कर्क राशि में शुक्र का गोचर करियर के लिए अच्छा साबित होगा। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है। नौकरीपेशा लोग आय के नए स्रोत बनाने में सफल हो सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि वाले नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। जॉब बदलने पर अच्छा आर्थिक लाभ होगा। व्यापार में धन लाभ के साथ तरक्की होगी।

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर करें ये उपाय, खाली झोलियां भर देंगी मां लक्ष्मी