शरीर में चर्बी बढ़ने का मुख्य कारण खानपान माना जाता है। गलत खानपान की वजह से ही शरीर में जिद्दी चर्बी जम जाती है, जिसके साथ ही बीमारियां भी बढ़ने की संभावना अधिक हो सकती है।
अक्सर लोग स्वादिष्ट चीजों को ही खाना पसंद करते है, लेकिन जीभ का स्वाद बढ़ाने के चक्कर में कुछ लोग चर्बी को बढ़ा लेते है। ऐसे ही 2 सफेद चीजें है, जो शरीर में चर्बी को बढ़ाते है।
मैदा का इस्तेमाल कई स्वादिष्ट चीजों को बनाने के लिए किया जाता है, लेकिन मैदा खाना सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होता है, इसको खाने से चर्बी बढ़ती है।
मैदा खाने से चर्बी इसलिए बढ़ती है, क्योंकि इसमें हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है। हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजों को खाने से वजन बढ़ता है।
चर्बी को बढ़ाने में सफेद चावल का अहम रोल होता है। आमतौर सभी घरों में सफेद चावल खाया जाता है, लेकिन इसका सेवन चर्बी को बढ़ाता है।
सफेद चावल में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक पाई जाती है, जिसके कारण शरीर में चर्बी जमने लगती है और वजन भी बढ़ता है।
शरीर की चर्बी पिघलाने के लिए डेली डाइट से इन 2 चीजों को निकल के बाहर फेंक देना चाहिए। इसके साथ ही, फाइबर वाली चीजों का सेवन करना चाहिए।
इन 2 सफेद चीजों से चर्बी जमने की अधिक संभावना होती है। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ