गर्मी में खरबूजा खाना अच्छा माना जाता है, यह न सिर्फ टेस्ट में अच्छा होता है, बल्कि शरीर को ठंडक भी देता है। खरबूज को खाने से कई फायदे तो होते हैं, लेकिन कुछ चीजों के साथ इसे खाने से नुकसान हो सकता है। आइए जानें खरबूज को किन चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए।
खरबूज और दूध का कॉम्बिनेशन डाइजेशन को खराब कर सकता है। इन दोनों की तासीर अलग होती है, जिससे पेट में गैस और अपच की दिक्कत हो सकती है।
नींबू और दही जैसी खट्टी चीजों को खरबूजे के साथ खाने से एसिडिटी, सीने में जलन और डाइजेशन से जुड़ी दिक्कत हो सकती है।
खीरे के साथ खरबूज दोनों की तासीर ठंडी होती है। इनको एक साथ खाने से शरीर में ठंडक जरूरत से ज्यादा हो सकती है, जिससे सर्दी और पाचन की दिक्कत हो सकती है।
खरबूज में 90% तक पानी होता है, इसको खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पेट में ब्लोटिंग, गैस और दस्त की दिक्कत हो सकती है। इसलिए कम से कम आधे घंटे के गैप के बाद पानी पिएं।
खरबूज हमेशा सुबह या दोपहर को खाली पेट में खाएं। इसे खाने से बाद आधे घंटे तक कुछ न खाएं और न कुछ पिएं।
खरबूज शरीर को ठंडक देता है, लेकिन इसे खाते टाइम कुछ बातों का और सही समय का ख्याल रखें। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए naidunia.com पर क्लिक करें।