Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर न करें ये 5 गलतियां, पूरे साल रहेंगे परेशान


By Shivansh Shekhar06, Mar 2024 05:15 PMnaidunia.com

महाशिवरात्रि का पर्व

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि पर्व का महत्व काफी ज्यादा होता है। इस दिन भक्ति भाव से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना की जाती है।

कब है महाशिवरात्रि?

इस बार महाशिवरात्रि का पावन पर्व 8 मार्च 2024 को पड़ रहा है। इस दिन पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है।

क्या न करें?

ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से कुछ चीजों को इस समय करने के लिए मना किया जाता है। आइए उन चीजों के बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं।

लाल कपड़ों से दूरी

महाशिवरात्रि पर स्नान किए बगैर कुछ न खाएं। इस दिन लाल कपड़े पहनने के लिए मनाही होती है। साथ ही प्रसाद को ग्रहण करने की भूल न करें।

ये न खाएं

शिवरात्रि के इस त्योहार पर दाल, चावल या गेहूं से बने खाद्य पदार्थ का सेवन न करें। व्रत में दूध या फलों का सेवन कर सकते हैं। साथ ही सूर्यास्त के बाद न खाएं।

रात में जागे

महाशिवरात्रि के दिन रात में सोने की भूल न करें। रात्रि जागरण के दौरान भगवान शिव के पूजन सुनें और आरती करें। व्रत को अगली सुबह स्नान के बाद प्रयास करें।

शिवलिंग पर न लगाएं कुमकुम

शिवलिंग पर भूल से भी कुमकुम न लगाएं। महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को खुश करने के लिए चंदन का टीका लगा सकते हैं। हालांकि माता पार्वती को कुमकुम लगा सकते हैं।

टूटे हुए अक्षत

महाशिवरात्रि के दिन पूजा में भूल से भी टूटे हुए चावल अर्पित न करें। अक्षत का मतलब अटूट चावल होता है जो पूर्णता का प्रतीक माना गया है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आज से वृश्चिक समेत चमकेगा इन राशियों का भाग्य, मिलेंगे पैसे ही पैसे