शरीर में हड्डियां अहम भूमिका निभाती है। अगर शरीर की एक भी हड्डी कमजोर हो जाए, तो चलना-फिरना बंद हो जाता है।
शरीर में कुल 206 हड्डियां होती है। ऐसे में उनके कैल्शियम की कमी नहीं होनी चाहिए। कैल्शियम की कमी होने से हड्डियों में कमजोरी महसूस होती है।
हड्डियों में जान डालने के लिए लोग कैल्शियम से भरपूर चीजों का सेवन करते है, लेकिन आप इस खास बीज को भी खा सकते है।
सूरजमुखी का बीज कैल्शियम से भरपूर होता है। कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए आप सूरजमुखी के बीज का सेवन करें।
1 कप सूरजमुखी के बीज में 109 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। सूरजमुखी का बीज हड्डियों को लचीला और मजबूत बनाती है।
सूरजमुखी के बीज में कैल्शियम के अलावा पोटेशियम, फाइबर, प्रोटीन, आयरन और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते है।
अगर आप रोजाना सूरजमुखी के बीजों का सेवन करते है, तो हड्डियों में जान आ जाती है। मजबूत हड्डियों में जान फूंकने का काम करती है।
सूरजमुखी का बीज हड्डियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ