इन फूड्स से करें तौबा, बढ़ा देते हैं इंफेक्शन का खतरा


By Sandeep Chourey17, Jun 2023 09:30 AMnaidunia.com

शरीर में संक्रमण

हेल्दी फूड्स के सेवन से हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, वहीं कुछ ऐसे फूड्स भी होते हैं, जो शरीर में संक्रमण को बढ़ा देते हैं -

इन फूड्स से बचें

खानपान की बहुत सी सामग्री ऐसी होती है, जो शरीर में संक्रमण के खतरे को बढ़ा देते हैं। यहां जानें शरीर में संक्रमण बढ़ाने वाले कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में -

रिफाइंड शुगर

रिफाइंड शुगर वाले सभी फूड्स शरीर की इम्यूनिटी को कमजोर करते हैं, जिससे शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।

नमक वाले फूड्स

बाजार में मिलने वाले पैक्ड फूड्स और अन्य चटपटे फास्ट फूड्स में खूब मात्रा में नमक व मसाला होता है। नमक शरीर में सूजन को बढ़ा देता है।

तला हुआ खाना

फ्राइड फूड्स शरीर को सीधा नुकसान पहुंचाते हैं, इससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। फ्राइड फूड्स खाने से शरीर की फंक्शनैलिटी प्रभावित हो जाती है।

प्रिजर्वेटिव्स वाले फूड्स

खाने को सुरक्षित रखने वाले कुछ प्रिजर्वेटिव्स केमिकल से तैयार किए जाते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक माने जाते हैं। प्रिजर्वेटिव्स इम्यून सिस्टम को कमजोर बनाते हैं।

हैवी फैट वाले फूड्स

अनहेल्दी फैट शरीर का वजन बढ़ाने के साथ साथ इम्यून सिस्टम को प्रभावित करते हैं। शरीर में किसी न किसी प्रकार का संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है।

गर्मियों में खाएं इस अनाज की रोटियां, पेट को मिलेगी ठंडक