गेहूं के आटे के अलावा और कई प्रकार के अनाज के आटे हैं, जिनका सेवन गर्मियों के दिनों में किया जा सकता है और ये शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं।
खाने की कुछ चीजों की तासीर ठंडी होती है। गर्मियों के मौसम में इस अनाज से बनी रोटियों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
जौ का आटा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। गर्मियों के दिनों जौ के आटे की रोटियां पेट को गर्मी से शांत रखती हैं। पाचन से जुड़ी समस्याएं कम होती है।
फाइबर और कैल्शियम से भरपूर रागी का आटे की रोटियां गर्मियों के मौसम में खाना काफी फायदेमंद हो सकता है। अपच व गैस की समस्या दूर हो जाती है।
समा के चावल से बना आटा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। गर्मियों में कभी-कभी समा के चावल के आटे से बनी रोटियां भी खानी चाहिए, जो शरीर को ठंडक देता है।
ग्रामीण भारत में आज भी ज्वार की रोटी खूब खाई जाती है। ज्वार की रोटी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं।
गेहूं के आटे में ज्वार, समा चावल, रागी का आटा मिक्स कर खाने से भी सेहत को फायदा होता है। गर्मियों में मिक्स आटे की रोटियां पेट को ठंडक पहुंचाता है।