ज्यादातर लोग पहली डेट पर जाने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। खैर, आप पहली बार किसी के साथ डेट पर जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।
पहली डेट में किसी के सामने खुद को अलग तरीके से दिखाना बिल्कुल सही नहीं होता है। ऐसा हो सकता है कि सामने वाला आपको इस बात की वजह से रिजेक्ट कर दें।
झूठ पर आधारित रिश्ता बनाने से हमेशा बचना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि आप पहली डेट पर अपने होने वाले पार्टनर से कुछ भी गलत या झूठ बात न बताएं।
कुछ लोग अपने पास्ट से बाहर निकल पाते हैं। डेट पर आपको अपने एक्स पार्टनर के बारे में कम से कम या बिल्कुल भी बात नहीं करनी चाहिए।
डेट पर भूलकर भी देरी से न जाएं। यदि आप सामने वाले को ज्यादा समय तक इंतजार कराएंगे तो इसका बुरा असर आपकी छवि पर पड़ सकता है।
आज के समय में हर किसी की आदत फोन बन चुका है। लेकिन डेट पर जाते समय मोबाइल का ज्यादा प्रयोग करने से बचना ही सही होता है।
आपको ऐसा पार्टनर बिल्कुल भी नहीं बनना चाहिए, जो सामने वाले की बात न सुने। दरअसल, डेट पर सामने वाले की बात सुनना भी जरूरी है।
अगर आप कुछ ऑर्डर करते हैं तो जरूरी है कि एक बार सामने वाले की पसंद की चीजों के बारे में जान लें। गलती से भी कुछ ऐसा ऑर्डर ना करें, जो आपके साथ वाले को पसंद न आएं।