वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार को धार्मिक नजरिए से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसका प्रभाव पूरे घर की ऊर्जा पर पड़ता है।
वास्तु में उल्लेख है कि घर का मुख्य दरवाजा कभी भी टूटा हुआ नहीं होना चाहिए। अगर आपका मुख्य द्वार सही नहीं है तो इसे तुरंत बदलवा लें।
वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि अगर घर का मुख्य दरवाजा सही हालत में नहीं होता है, तो इसका नकारात्मक प्रभाव आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है।
अगर घर का दरवाजा टूटा हुआ है तो नकारात्मकता आपके घर में प्रवेश कर सकती है। इसके अलावा, आपके ऊपर कर्ज का भार भी लगातार बढ़ता रहेगा।
घर के दरवाजे का टूटना या खराब होना, आने वाले आर्थिक संकट की ओर संकेत करता है। ऐसे में जरूरी है कि आप मुख्य द्वार की निगरानी करते रहें।
घर के दरवाजे का टूटना या खराब होना, आने वाले आर्थिक संकट की ओर संकेत करता है। ऐसे में जरूरी है कि आप मुख्य द्वार की निगरानी करते रहें।
वास्तु शास्त्र में यह भी कहा गया है कि घर के मुख्य दरवाजे पर मकड़ी का जाला या गंदगी नहीं होनी चाहिए। मुख्य द्वार को साफ रखने की कोशिश करें।
वास्तु की मानें तो गंदगी वाले दरवाजे आपके दुर्भाग्य का कारण बनते हैं। इस वजह से घर के मुख्य द्वार से जुड़े सभी नियमों का पालन करना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर के मुख्य दरवाजे पर शाम के समय दीपक जलाना शुभ होता है। ऐसा करने से घर का माहौल सकारात्मक बना रहता है।