आटा गूंथते समय रखें इन बातों का खास ख्याल, वरना हो जाएंगे कंगाल


By Prakhar Pandey03, Apr 2024 03:46 PMnaidunia.com

रोटी के लिए आटा

रोटी के लिए हर रोज घर के किचन में आटा गूंथा जाता है। आइए जानते है आटा गूंथने से जुड़े नियमों के बारे में।

नियमों का पालन

आटा गूंथते समय कुछ नियमों का पालन करना बेहद आवश्यक होता है। घर की गृहणी अगर आटा गूंथ रही है तो स्नान के बाद ही उसे यह काम करना चाहिए।

जरूरत अनुसार ले आटा

आटा कभी भी जरूरत से अधिक नहीं गूंथना चाहिए। मान्यता अनुसार, फ्रिज में रखा आटा पिंड समान माना जाता है। इसे रखने से घर में पितृ दोष लगता है।

परिवार में विवाद

गूंथा आटा फ्रिज में रखने से परिवार के सदस्यों के बीच भी विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है। गूंथा हुआ आटा देर तक भी खुला नहीं छोड़ना चाहिए। देर तक रखे गूंथे हुए आटे की रोटी खाने से स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है।

बचा हुआ जल

आटा गूंथने के बाद बचे हुए पानी को नाले में न फेंके। बचे हुए जल को पेड़-पौधों में डालने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

लगता है दोष

आटा गूंथते समय बचे हुए पानी को नाली में नहीं फेंकना चाहिए। ऐसा करने से आपको दोष लगता है और कंगाली का सामना भी करना पड़ सकता है।

तांबे में जल

तांबे के पात्र में रखा हुआ जल पवित्र और स्वच्छ माना जाता है। इसलिए तांबे के पात्र में ही हमेशा जल लेना चाहिए, ऐसा करने से भगवान की कृपा बनी रहती है।

न करें ये गलती

रोटी बनाते समय कभी भी गिनकर नहीं बनानी चाहिए। ऐसा करना भी गलत माना जाता है, घर में बनी पहली रोटी हमेशा गाय के लिए निकालनी चाहिए। स्टोरी में लिखी बातें सिर्फ मान्यताओं पर आधारित है।

अगर आपको आटा गूंथने से संबंधित यह स्टोरी आपको पसंद आई तो ऐसी ही अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

इन आदतों को फॉलो करने से कभी नहीं आएगी कंगाली