इन आदतों को फॉलो करने से कभी नहीं आएगी कंगाली


By Prakhar Pandey03, Apr 2024 03:02 PMnaidunia.com

कंगाली आने की वजह

घर में कंगाली आने की कई वजहें होती है। रोजाना की कुछ गलत आदतें भी दरिद्रता को न्योता होती है। आइए जानते है घर में कंगाली आने की मुख्य वजहों के बारे में।

गलत आदतें

भागदौड़ भरी जिंदगी में व्यक्ति कई बार ना चाहते हुए भी कुछ ऐसी आदतों का पालन करने लगता है, जिससे उसे भविष्य में कंगाली का सामना करना पड़ता है।

सुबह समय से उठना

सुबह के समय जल्द से जल्द उठने की कोशिश करें। सुबह में 6 से 8 बजे के बीच में स्नान और भगवान का ध्यान करना चाहिए। रात को समय से सोना भी अति आवश्यक होता है।

बच्चों को रखें खुश

सुबह के समय बच्चों को बिल्कुल भी न रोने दें। अपने बच्चे को सुबह में खुश रखें और घर के माहौल को भी खुशनुमा बनाने की कोशिश करें।

न करें क्लेश

कुछ घरों में सुबह के समय ही पति और पत्नी के बीच में क्लेश होने लगते है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए, इससे घर में नकारात्मकता का वास होता है।

पहली और आखिरी रोटी

रसोई में खाना पकाते समय पहली रोटी गाय के लिए निकालें और रात में आखिरी रोटी कुत्ते के लिए निकालें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

जूठे बर्तन

रात के समय में कभी भी जूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए। कभी भी रात में घर की रसोई या कमरे में जूठे बर्तन न रखें। ऐसा करना भी दरिद्रता को निमंत्रण देना होता हैं।

रसोई में पानी

रसोई में हमेशा एक लोटा पानी भरकर रखें, ऐसा करना शुभ माना जाता है। स्टोरी में लिखी बातें सिर्फ मान्यताओं पर आधारित है।

अगर आपको कंगाली से बचना है तो इन आदतों का पालन करें, ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

चैत्र नवरात्रि पर लौंग के टोटके बदल देंगे आपकी आर्थिक स्थिति