ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण का काफी महत्व है। इस ग्रहण के अशुभ और नकारात्मक प्रभाव इंसान के जीवन पर पड़ते हैं। आइए जानते हैं कि सूर्य ग्रहण के दिन भूलकर भी न करें ये काम-
सूर्य ग्रहण के समय इंसान को सोने से बचना चाहिए। इसका सीधा प्रभाव शरीर पर पड़ता है और व्यक्ति बीमार भी पड़ सकता है।
सूर्य ग्रहण के समय इंसान को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। खासकर गर्भवती महिलाओं को इस दिन घर में रहना चाहिए। इसका असर बच्चे पर पड़ सकता है।
सूर्य ग्रहण के समय इंसान को घर की सफाई नहीं करनी चाहिए, बल्कि स्नान करके मंदिर की सफाई करनी चाहिए।
सूर्य ग्रहण के समय में इंसान को खाना नहीं बनाना चाहिए और न ही खाना चाहिए। इससे सेहत खराब हो सकती है और बीमार पड़ सकते हैं।
सूर्य ग्रहण के समय में किसी भी इंसान को सूर्य खुली आंखों से सीधा नहीं करना चाहिए। इसका सीधा असर आंखों पर पड़ता है।
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर 2024 के दिन लगने जा रहा है। इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा करना फलदायी माना जाता है।
सूर्य ग्रहण के दिन भूलकर भी ये काम न करें। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM