शरीर खोखला कर देती हैं ये 7 चीजें, आज ही छोड़े


By Prakhar Pandey18, Aug 2023 05:05 PMnaidunia.com

इम्यूनिटी

शरीर में इम्यूनिटी को मजबूत रहना बेहद जरूरी होता है। आज हम आपको बताएंगे इम्यूनिटी को ठीक रखने के लिए किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

अल्कोहल

अल्कोहल के सेवन से बॉडी का इम्यून सिस्टम पर काफी असर पड़ सकता है। अल्कोहल के सेवन से स्लीप पैटर्न पर भी बुरा असर पड़ता है।

फ्राइड फूड

फ्राइड फूड के सेवन से भी इम्यूनिटी पर बुरा असर पड़ता है। नियमित रूप से फ्राइड फूड के सेवन से शरीर पर बुरा असर पड़ता है।

चिप्स

मार्केट में पैक्ड बिकने वाले चिप्स में भी अच्छी मात्रा में सैचुरेटेड फैट पाया जाता हैं। यह फूड भी इम्यूनिटी का दुश्मन माना जाता हैं।

शुगर

आपकी इम्यूनिटी पर शुगर भी काफी हद तक प्रभाव डालता है। अपनी ओवरऑल हेल्थ के लिए आर्टिफिशियल शुगर को अवॉइड करना शुरू कर दें।

पैक्ड फूड

पैक्ड फूड के अंदर भी अच्छी मात्रा में सैचुरेटेड फैट पाए जाते है। ऐसे में क्रंची खाने के चलते आपका फैट तो बढ़ेगा ही साथ ही आपकी इम्यूनिटी पर भी बुरा असर पड़ेगा।

रिफाइंड प्रोडक्ट्स

अगर आप अक्सर व्हाइट ब्रेड या पास्ता जैसे रिफाइंड फूड्स का सेवन करते हैं तो यह भी आपके डाइजेशन पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। ऐसे में इन फूड्स को कम से कम खाएं।

कोल्ड ड्रिंक्स

कोल्ड ड्रिंक्स में काफी ज्यादा मात्रा में कैलोरी पायी जाती है। इसके सेवन से इम्यून पर तो बुरा असर पड़ता ही है साथ ही वजन भी तेजी से बढ़ता हैं।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

जानिए आई फ्लू होने पर क्या करें और क्या नहीं