आई फ्लू से बचने के लिए हाथों को साबुन और पानी से धोएं। ऐसा करने से इंफेक्शन नहीं फैलेगा।
आई फ्लू का संक्रमण तेजी से फैलता है। इससे बचने के लिए अन्य लोगों से दूरी बना कर रखें।
आई फ्लू से बचने के लिए पर्सनल चीजों को शेयर करने से बचें। घर के सदस्यों को आई फ्लू होने पर तौलिए, तकिए के कवर, कपड़े आदि अलग कर दें।
चश्मा और कॉन्टैक्स लेंस को डिसइंफेक्टेंट करें। साथ ही अन्य चीजों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें।
आई फ्लू होने पर आंखों में खुजली की प्रॉब्लम होती है। संक्रमण से बचने के लिए आंखों को रगड़ने से बचें।
आई फ्लू होने पर स्वमिंग पूल नहीं जाएं। पानी में जाने से इंफेक्शन फैल सकता है और कई लोग इससे संक्रमित हो सकते हैं।
आई फ्लू एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैलता है। ऐसी जगहों पर न जाएं जहां पर हवा ठीक से नहीं आती।