हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु के नियमों को अपनाने से घर में सुख-शांति बनी रहती हैं। आइए जानते है वास्तु के अनुसार किन चीजों को घर की छत पर नहीं रखना चाहिए।
अक्सर लोग घर की छत पर कुछ ऐसे सामान रख देते हैं जिससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास और कई परेशानियों का आवागमन होता हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार भूलकर भी घर की छत पर झाड़ू नहीं रखना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आर्थिक तंगी का सामना करना पर सकता है।
कपड़े सुखाने के लिए लोग अक्सर छत पर रस्सी बांधते है, लेकिन अगर आप छत पर रस्सी का बंडल रखते है तो इससे घर में वास्तु दोष लग सकता है।
वास्तु के अनुसार घर की छत पर बांस नही रखना चाहिए इसे अशुभ माना जाता है। बांस रखने से सुख-समृद्धि छीन सकती है।
जिस तरह घर की सफाई समय-समय पर करते रखते है उसी तरह छत की भी करनी चाहिए। छत पर कचरा जमा होने से वास्तु दोष लगता है।
अक्सर लोग घर की छत पर बेकार और पुराने सामान जैसे टूटे गमले और फर्नीचरों को रखे देते है, ऐसा करने अशुभ माना जाता हैं।