Skin Care: एलोवेरा में मिलाकर लगाएंगे ये चीजें, तो चेहरा होगा काला


By Arbaaj18, Aug 2024 08:25 AMnaidunia.com

स्किन के लिए एलोवेरा रामबाण माना जाता है, लेकिन गलत चीजों के साथ मिलाकर लगाने से स्किन को नुकसान हो सकता है। आइए जानते है कि एलोवेरा के साथ किन चीजों को नहीं लगाना चाहिए।

चेहरे पर एलोवेरा

एलोवेरा का इस्तेमाल अक्सर चेहरे पर किया जाता है। एलोवेरा में कुछ चीजों को मिलाकर भी लगाया जाता है ताकि ग्लो तेजी से बढ़ सके।

तीन चीजों को न मिलाएं

चेहरे पर जब भी एलोवेरा लगाएं, तो उसमें 3 चीजों को नहीं मिलाना चाहिए वरना स्किन से जुड़ी समस्याएं होने की संभावना होती है।

एलोवेरा और बेकिंग सोडा

चेहरे पर एलोवेरा और बेकिंग सोडा का मिश्रण नहीं लगाना चाहिए। इन दोनों को एक साथ लगाने से जलन और चेहरे काला पड़ सकता है।

एलोवेरा और नींबू रस

कुछ लोग एलोवेरा में नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाते है, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि नींबू के रस में अम्लीय गुण पाया जाता है।

एलोवेरा और टूथपेस्ट

एलोवेरा में टूथपेस्ट मिलाकर भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। इन दोनों का मिश्रण लगाने से इंफेक्शन हो सकता है।

चेहरा काला

एलोवेरा में इन तीन चीजों को मिलाकर नहीं लगाना चाहिए। अगर इन चीजों को मिलाकर लगाते है, तो चेहरा काला पड़ सकता है।

क्या मिलाकर लगाएं?

अगर आपको एलोवेरा के साथ कुछ मिलाकर लगाना है, तो उसमें गुलाब जल मिलाकर लगाएं। चेहरे पर एलोवेरा और गुलाब जल लगाने से कई फायदे मिलते है।

एलोवेरा में इन चीजों को मिलाकर लगाने से परहेज करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

झगड़े के बाद रिश्ते को सुधारने की टिप्स