हेल्थ एक्सपर्ट्स मसल्स बनाने के लिए प्रोटीन रिच फूड्स खाने की सलाह देते हैं। चलिए फिर इन सुपरफूड्स के बारे में जान लेते हैं।
मसल्स गेन के लिए कुछ लोग प्रोटीन सप्लीमेंट का सेवन करते हैं। खैर, प्रोटीन से भरपूर चीजों को खाने से आपको नेचुरल तरीके से मसल्स बनाने में मदद मिल सकती है।
प्रोटीन के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स जरूर खाएं। इसमें पनीर, दूध, दही जैसे उत्पाद शामिल होते हैं, जो शरीर को प्रोटीन की पूर्ति कराने में मदद करते हैं।
100 ग्राम कच्चे सोयाबीन में 36 ग्राम प्रोटीन होता है। ऐसे में मसल्स गेन के लिए सोयाबीन का सेवन करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
मसल्स बनाने के लिए काबुली चना खाना शुरू कर दें। एक्सपर्ट्स का कहना है कि 100 ग्राम काबुली चने में 19 ग्राम प्रोटीन होता है।
पनीर का विगेन विकल्प टोफू है, जो लोग पनीर नहीं खाते हैं उन्हें टोफू खाना शुरू करना चाहिए। इससे शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है।
शरीर बनाने या मसल्स बनाने के लिए लोग उबले अंडे भी खाते हैं। बता दें कि अंडों को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है। सिर्फ 2 उबले अंडे खाने से ही शरीर को 12 ग्राम प्रोटीन मिलता है।
अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो लीन मीट खा सकते हैं। वैसे तो मीट में कैलोरी कम होती है, लेकिन यह प्रोटीन का बेहतरीन स्त्रोत है।
यहां बताए गए फूड्स का सेवन करके आप मसल्स गेन कर सकते हैं। इस तरह की अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ