चाय के साथ इन चीजों का करें परहेज, वरना बिगड़ जाएगी सेहत


By Hemraj Yadav08, Jun 2023 01:36 PMnaidunia.com

बेसन

अक्सर लोग चाय के साथ पकोड़े, नमकीन आदि खाना पसंद करते हैं, जो बेसन के इस्तेमाल से बनते हैं। इससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

ठंडी चीजें

किसी भी ठंडी चीज को चाय के साथ न खाएं। या चाय पीने के तुरंत बाद इनसे परहेज करें। दरअसल, अलग-अलग तासीर वाली चीजें एक साथ खाने से पाचन तंत्र कमजोर होता है।

हल्दी

चाय के साथ हल्दी वाले खाद्य-पदार्थों को खाने से बचना चाहिए। इससे पेट में गैस, कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

नींबू

अक्सर लोग सुबह खाली पेट नींबू वाली चाय पीना पसंद करते हैं, लेकिन चाय की पत्ती के साथ नींबू का रस मिलाने से चाय अम्लीय हो सकती है। इससे पेट में सूजन की समस्या हो सकती है।

आयरनयुक्त सब्जियां

चाय के साथ हरी सब्जियों का सेवन सेहत के लिए भारी पड़ सकता है। दरअसल, चाय में मौजूद टैनिन, ऑक्सालेट आयरन को अब्जार्ब होने से रोकते हैं।

अंडा न खाएं

चाय के साथ कच्ची चीजें नहीं खाना चाहिए. जैसे- सलाद, अंकुरित अनाज या फिर उबला हुआ अंडा। चाय के साथ इन चीजों का सेवन पेट के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

चाय के तुरंत बाद न पिएं पानी

चाय के तुरंत बाद पानी पीने से भी बचना चाहिए। ऐसा करना पाचन तंत्र पर बुरा असर डालता है। इससे एसिडिटी समेत पेट की अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

इन चीजों का करें सेवन, शरीर में दूर होगी विटामिन-ई की कमी