इन चीजों का करें सेवन, शरीर में दूर होगी विटामिन-ई की कमी


By Hemraj Yadav08, Jun 2023 12:10 PMnaidunia.com

विटामिन-ई की कमी के लक्षण

हाथ-पैर सुन्न होना, आंखों से संबंधित समस्याएं, स्किन और स्कैल्प संबंधित समस्या, इम्यून सिस्टम कमजोर होना और मांसपेशियां होना आदि विटामिन-ई की कमी के लक्षण हैं।

रोज खाएं बादाम

बादाम में विटामिन-ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। विटामिन-ई की कमी को दूर करने के लिए कच्चे बादाम का सेवन करें।

पालक

पालक आयरन से भरपूर होती है। साथ ही, इसमें विटामिन-ई भी पाया जाता है। इस विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए पालक का सेवन कर सकते हैं।

एवोकाडो

एवोकाडो में विटामिन-ई उच्च मात्रा में पाया जाता है। शरीर में इस विटामिन की कमी को दूर करने के लिए एवोकाडो को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

केले

केले में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम पोटैशियम, विटामिन-ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।

सूरजमुखी के बीज

सूरजमुखी के बीज में विटामिन-ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर में विटामिन-ई की कमी को पूरा कर सकते हैं।

ब्रोकली

ब्रोकली में प्रचुर मात्रा में विटामिन-ई होता है। साथ ही इसमें फाइबर और प्रोटीन भी होता है। ब्रोकली के सेवन से आपके शरीर में आई विटामिन ई की कमी दूर होगी।

विटामिन B1 की कमी से होती हैं ये गंभीर बीमारियां