पेरेंट्स होने के नाते आपको अपने बच्चों के साथ अच्छा रिश्ता बनाकर रखना चाहिए। इसकी मदद से आपको बच्चे को बातें समझाने और जानकारी देने में भी काफी आसानी होगी।
अक्सर ऐसा होता है कि माता-पिता जाने या अनजाने में अपने बच्चों के साथ सही से बर्ताव नहीं करते हैं। उनकी यही आदत धीरे-धीरे बच्चों को उनसे दूर कर देती है।
ज्यादातर बार ऐसा होता है कि बच्चों को नजरअंदाज करने से पेरेंट्स के साथ उनके रिश्ते कमजोर होने लगते हैं। आपको ऐसा करने से बचना होगा।
बच्चों को सही बातें समझाना बेहद जरूरी है, लेकिन उन्हें हमेशा डांटते रहना या दूसरों के साथ तुलना करना सही नहीं है। ऐसा करने से बच्चे धीरे-धीरे माता-पिता से दूर होने लग जाते हैं।
कुछ पेरेंट्स बच्चों को समझाने के लिए ही सही मारपीट भी करते हैं। ऐसा करने से बच्चों के मन में डर बैठ जाता है और वह इमोशनल तौर पर आपसे दूर होने लगते हैं।
पेरेंट्स के व्यवहार में बदलाव आने से बच्चे एंग्जाइटी का शिकार हो सकते हैं। इससे बचने के लिए आपको बच्चों के साथ अच्छे से बातचीत करनी चाहिए।
अगर आप जरूरत से ज्यादा अपने बच्चों को कंट्रोल में रखते हैं तो यह भी सही नहीं है। ऐसा करने से बच्चे आपके साथ चीजें शेयर करने में हिचक महसूस कर सकते हैं।
दरअसल, बच्चे कई बार अपने माता-पिता को कुछ बातें भरोसे के साथ बताते हैं। हालांकि, पेरेंट्स उनकी बात को किसी के साथ शेयर कर देते हैं तो बच्चों का भरोसा टूट सकता है।