मानसून में न खाएं ये सब्जियां, बढ़ सकता है जोड़ों में दर्द


By Arbaaj13, Jul 2023 04:52 PMnaidunia.com

मानसून

मौसम के अनुसार खानपान का सेवन करना चाहिए। मानसून में कुछ सब्जियों का सेवन सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आइए ऐसी सब्जियों के बारे में जानते हैं जिनको मानसून में नहीं खाना चाहिए।

जोड़ों में दर्द

अगर आप जोड़ों के दर्द से पीड़ित रहते है, तो मानसून के मौसम में इन सब्जियों को खाने से परहेज करना चाहिए।

बैंगन

बैंगन का सेवन मानसून के मौसम में जोड़ों में दर्द होने वाले लोगों को नहीं करना चाहिए। बैंगन के सेवन से शरीर में हाई यूरिक एसिड हो सकता है।

अरबी

अरबी सेहत के लिए अच्छी मानी जाती है, लेकिन इसको खाने से यूरिक एसिड शरीर में हाई होता है और जोड़ों में दर्द बढ़ता है।

फूलगोभी

फूलगोभी में प्यूरीन की मात्रा पाई जाती है। ऐसे में फूलगोभी के सेवन से शरीर में यूरिक एसिड हाई हो सकता है।

पालक

पालक प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है, लेकिन जोड़ों में दर्द होने वाले लोगों को पालक खाने से परहेज करना चाहिए।

मशरूम

मशरूम खाना लोग काफी पसंद करते है, लेकिन मानसून में मशरूम खाने से जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है।

लाइफस्टाइल की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

फिट रहने के ये तरीके आलसी लोगों के भी आएंगे काम