हिंदू धर्म में मुख्य द्वार पर कुछ चीजों को टांगना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से कारोबार में लाभ होता है और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।
ज्योतिष में फिटकरी के कई अचूक उपाय बताए जाते हैं। व्यापार में लाभ प्राप्ति के लिए आप फिटकरी का एक चमत्कारी उपाय अपना सकते हैं।
फिटकरी को घर या ऑफिस के मुख्य द्वार पर भी बांधा जा सकता है। इस उपाय को आजमाने से धन लाभ के नए मार्ग खुलते हैं।
घर के मेन गेट पर फिटकरी टांगने से व्यापार में आ रही चुनौतियां भी दूर हो जाएंगी। बशर्ते फिटकरी को सही तरीके से मुख्य द्वार पर बांधना होगा।
फिटकरी को मेन गेट पर बांधने के लिए एक काला कपड़ा लें और इसमें फिटकरी का टुकड़ा रख दें। अब इसे घर के मुख्य द्वार पर लटका दें।
इस उपाय को अपनाने के बाद पैसों में बरकत होनी भी शुरू हो जाएगी। खासकर कर्ज का सामना करने वाले लोगों को फिटकरी का उपाय करना चाहिए।
नजर दोष से परेशान लोग सात बार फिटकरी का टुकड़ा सिर से वार लें। इसके बाद इसे आग में डाल दें। फिटकरी के जलने के बाद नजर दोष से छुटकारा मिल जाएगा।
जिन लोगों के घर में कोई न कोई परेशानी बनी रहती है, उन्हें नहाते समय पानी में फिटकरी का टुकड़ा डालना चाहिए। ऐसा करने से सभी परेशानियां धीरे-धीरे दूर हो जाएंगी।