बारिश के मौसम में खानपान का ख्याल रखना चाहिए। इस मौसम में कुछ हेल्दी चीजें भी अनहेल्दी बन जाती है। आइए उन हेल्दी चीजों के नाम जानते हैं-
भारत के कई राज्यों में मानसून आ चुका है। बदलते मौसम के साथ ही खानपान का भी बदलाव करना चाहिए, वरना सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
बरसात के दौरान 4 खाने वाली हेल्दी चीजें अनहेल्दी बन जाती है। उन चीजों को खाने पर पेट खराब होने का ज्यादा खतरा रहता है।
पत्तेदार सब्जियों का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन बारिश में खाने से बचना चाहिए, क्योंकि बरसात के पानी से दूषित हो सकती हैं, जिससे कीटाणु और गंदगी का खतरा बढ़ जाता है।
बारिश के मौसम में मछली और सी-फूड का सेवन भी नहीं करना चाहिए। दरअसल, बारिश से समुद्र में प्रदूषण बढ़ जाता है।
बारिश के मौसम में मशरूम का सेवन भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें कीटाणु लगने का खतरा ज्यादा होता है, जिससे पाचन खराब हो सकता है।
बरसात के दौरान लोग मसालेदार और तेल वाली चीजों को खाना पसंद करते हैं। ऐसा करने से भी परहेज करना चाहिए, क्योंकि मानसून में पाचन धीमा हो जाता है।