गर्मियों के मौसम में खीरे का सेवन लोग खूब करते है। खासकर लंच के समय में खीरे का सलाद खाते हैं। लेकिन उसके साथ 5 चीजों का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक होता है।
खीरा खाने के फायदे तभी मिलते हैं, जब उसे सही तरीके से और सही कॉम्बिनेशन के साथ खाते हैं। गलत चीजों के साथ खीरा खाने से भयंकर नुकसान होता है।
खीरा खाने के साथ पानी का सेवन तुरंत नहीं करना चाहिए, क्योंकि खीरे में लगभग 97 प्रतिशत पानी होता है। खीरा खाने के बाद पानी पीने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
खीरे के साथ दूध या दूध से बनी चीजों का सेवन करने से सेहत को काफी नुकसान पहुंच सकता है। इससे आप पाचन संबंधी समस्याओं का शिकार हो सकते हैं।
खीरा और मूली का सेवन एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि खीरे में मौजूद एस्कॉर्बिक विटामिन सी को अवशोषित करने का काम करता है।
खीरा और टमाटर का कॉम्बिनेशन शरीर के अम्लीय पीएच संतुलन को बिगाड़ सकता है, जिसकी वजह से पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है।
खीरे के साथ खट्टे फलों का भी सेवन नहीं करना चाहिए। खीरे खाने के कम से कम 30 मिनट बाद ही कुछ भी खट्टा खाएं।
खीरे के साथ इन 5 चीजों का सेवन न करें। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ