राजमा खाना कुछ लोगों को पसंद होता हैं, लेकिन कई लोगों के लिए इसका सेवन नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानते है कि राजमा किन समस्याओं में नहीं खाना चाहिए।
राजमा में इतने सारे गुणकारी तत्व होने के बावजूद कुछ समस्याओं में राजमा खाना फायदेमंद नहीं माना जाता हैं, क्योंकि समस्या अधिक हो सकती है।
अगर आपको किडनी से जुड़ी समस्या है, तो भी राजमा के सेवन से परहेज करें। राजमा का सेवन किडनी के लिए अच्छा नहीं होता है।
अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं से पहले ही जूझ रहे है, तो भूलकर भी राजमा का सेवन न करें। इसका सेवन पेट को खराब कर सकता है।
गर्भावस्था में राजमा खाया जा सकता है, लेकिन इसका अधिक सेवन महिला और बच्चे दोनों को नुकसान पहुंचा सकता है।
अगर आप पहले से ही दुबले- पतले है, तो राजमा का सेवन न करें। राजमा में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जिसके कारण पेट भरा हुआ रहता है।