नींबू का रस स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। लेकिन इसका सेवन कुछ चीजों के साथ भूलकर भी नहीं करना चाहिए वरना तबीयत बिगड़ सकती है।
गर्मी के दिनों में लोग नींबू का पानी काफी पीते हैं, जो फायदेमंद भी होता है। लेकिन नींबू के साथ 4 चीजों को खाने-पीने से परहेज करनी चाहिए।
अगर आप नींबू का सेवन कर रहे हैं, तो कुछ समय तक दही का सेवन नहीं करना चाहिए। नींबू और दही खाने से पाचन पर बुरा असर पड़ता है।
दूध और नींबू दोनों ही सेहत के लिए अच्छे होते है। लेकिन दोनों का सेवन एक साथ नहीं करनी चाहिए। दरअसल, नींबू में एसिड होता है, जिससे पेट में गैस बन सकती है।
नींबू और अंडे का सेवन भी एक साथ नहीं करना चाहिए। इन दोनों को खाने से पेट भारी और अपच की समस्या हो सकता है।
मछली और नींबू भी एक साथ खाने से परहेज करनी चाहिए, क्योंकि नींबू में मौजूद एसिड मछली में मौजूद प्रोटीन को प्रभावित कर सकता है।
नींबू के साथ इन 4 चीजों का सेवन करने से तुरंत पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है। इसलिए, नींबू के साथ और 20 मिनट बाद तक इन 4 चीजों को खाने से परहेज करें।