सेब के सिरके को ऐसे करें इस्तेमाल, मिलेगी गैस से राहत


By Ram Janam Chauhan20, May 2025 01:52 PMnaidunia.com

गर्मियों के मौसम में पेट में अपच, गैस, पेट फूलने और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में अगर आप सेब के सिरके का इस तरह इस्तेमाल करते हैं, तो पेट की गैस से राहत मिल सकती है।

पेट में गैस क्यों बनती है?

गलत खानपान, ज्यादा तला-भुना, रात में देर से सोना और ज्यादा तनाव के कारण पेट में गैस बनने की समस्या हो सकती है।

सेब के सिरके के फायदे

सेब के सिरके में एंटी-बैक्टीरियल गुण और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।

सेब का सिरका कैसे करें इस्तेमाल

सेब का सिरका इस्तेमाल करने के लिए गुनगुने पानी में 1 चम्मच सिरका मिलाएं और भोजन करने से 10-20 मिनट पहले सेवन करें।

कब सेवन करने से बचें

अगर आपको पेट में अल्सर, एसिडिटी या लिवर संबंधी किसी प्रकार की समस्या होती है, तो इसे सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

सेब के सिरके के फायदे

अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही, यह खून डिटॉक्स और ब्लड शुगर कंट्रोल करने में सहायक है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको सेब के सिरके से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

आम पन्ना पीने का सही समय क्या है?