पालक के साथ न खाएं ये 4 चीजें, पेट होता है खराब


By Arbaaj11, Jan 2025 10:04 AMnaidunia.com

पालक का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। सर्दियों के मौसम में घर-घर पालक की सब्जी खाई जाती है। लेकिन इसके साथ कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

पालक के साथ चीजें न खाएं

सर्दियों में पालक का सेवन रामबाण माना जाता है, लेकिन जब पालक खाएं, 4 चीजों का सेवन उसके साथ न करें वरना पेट खराब हो सकता है।

पालक में पोषक तत्व

पालक पोषक तत्व से प्रचुर होता है। इसमें पोटैशियम, विटामिन सी, आयरन कैल्शियम, विटामिन-बी6, मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं।

पनीर न खाएं

अक्सर लोग पनीर और पालक को एक साथ खाते हैं, जोकि गलत है। पनीर और पालक का सेवन पाचन से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकता है।

दही न खाएं

पालक और दही का सेवन भी एक साथ नहीं करना चाहिए। दरअसल, इनको एक साथ खाने से कैल्शियम के अवशोषण में बाधा हो सकती है।

खट्टे फल न खाएं

पालक खाने के बाद खट्टे फलों का भी सेवन नहीं करना चाहिए। कुछ लोगों की भोजन के बाद फल खाने की आदत होती है।

तिल न खाएं

तिल और पालक का सेवन एक साथ करने से परहेज करना चाहिए। दोनों का सेवन एक साथ करने से पेट खराब हो सकता है।

1 घंटे बाद खाएं

अगर आप चार में से किसी भी चीज को खाना चाहते हैं और पालक का सेवन किया है, तो कम से कम 1 घंटे बाद ही खाएं।

हेल्थ ही खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

चाय इस समय पिएंगे तो सेहत होगी खराब