अगर आप माइग्रेन की समस्या से जूझ रहे हैं, तो भूलकर भी 5 चीजों का सेवन ज्यादा नहीं करनी चाहिए। आइए इन 5 फूड्स के नाम जानते हैं।
माइग्रेन के मरीज जब गलत चीजों का खानपान करते हैं, तो उनका सिर दर्द बढ़ जाता है। कई बार सिर दर्द सामान्य नहीं होता है।
खट्टे फल में विटामिन-सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाता है। लेकिन खट्टे फल का सेवन माइग्रेन वालों को करने से बचना चाहिए।
माइग्रेन वालों के चॉकलेट भी कम खानी चाहिए। इसमें कैफीन और बीटा−फेनीलेथाइलामीन होता है, जो रक्त वाहिकाओं में खिंचाव पैदा करता है, जिसके कारण व्यक्ति को सिर दर्द बढ़ सकता है।
माइग्रेन वालों को आइसक्रीम भी नहीं खानी चाहिए। इसका सेवन करने से सिर दर्द की समस्या बढ़ सकती है। खासतौर पर एक्सरसाइज के तुरंत बाद न खाएं।
माइग्रेन वालों के दही का सेवन करने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि इसमें टायरामिन नामक एक तत्व सिर दर्द को बढ़ा सकता है।
जब किसी का सिर दर्द होता है, तो कॉफी या चाय पीते है और राहत भी मिल जाती है, लेकिन माइग्रेन वालों को चाय और कॉफी नहीं पीनी चाहिए।
माइग्रेन वालों को हेल्दी डाइट के साथ ही, माथे पर ठंडे पानी से सिकाई करनी चाहिए और गहरी सांस लेने का अभ्यास करें।
इन 5 चीजों को खाने-पीने से माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ