खाली पेट गलती से भी न खाएं ये 7 चीजें, वरना हो जाएंगे बीमार


By Sahil25, Nov 2023 12:33 PMnaidunia.com

खाली पेट न खाएं ये फूड्स

सुबह अपने दिन की शुरुआत हर कोई अलग-अलग तरीके से करता है। हेल्दी रहने के लिए खाली पेट कुछ चीजों को खाने-पीने से परहेज करना चाहिए।

दही

वैसे तो दही खाना शरीर के लिए फायदेमंद है, लेकिन खाली पेट इसे खाने से बचना चाहिए। दही का सेवन करने से पहले नाश्ते में कुछ जरूर खा लें।

कोल्ड ड्रिंक्स न पिएं

सुबह खाली पेट कोल्ड ड्रिंक्स पीने का बुरा असर पाचन तंत्र पर पड़ता है। इसके अलावा, कफ और खांसी की परेशानी भी बढ़ सकती है।

खट्टे फल न खाएं

खाली पेट संतरा, नींबू और मौसमी जैसे खट्टे फल खाने से भी बचना चाहिए। ऐसा न करने पर एसिडिटी, पेट में गैस और पाचन संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

मसालेदार भोजन

कुछ लोगों को सुबह के समय पेट दर्द और गैस की समस्या होती है। इससे बचने के लिए खाली पेट मसालेदार खाना खाने से बचें।

कॉफी से परहेज

अगर आप रोजाना खाली पेट कॉफी पीते हैं तो इस आदत को बदलने की कोशिश करें। इसकी वजह से एसिडिटी और पाचन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।

कच्ची सब्जियां

आमतौर पर लोग कच्ची सब्जियों को खाना भी पसंद करते हैं। हालांकि, खाली पेट सलाद के तौर पर सब्जियां खाने से परहेज करना चाहिए।

चाय

ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत चाय से होती है, लेकिन खाली पेट इसे पीना सही नहीं होता है। सुबह के समय चाय का सेवन करने से पेट में जलन और एसिडिटी हो सकती है।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

फैटी लिवर की समस्या में इन 5 फलों का सेवन फायदेमंद