फिट रहना सभी को पसंद है। फिटनेस के लिए लोग अपनी डाइट में भी बड़े बदलाव करते हैं। ज्यादातर लोग फलों के बीजों का सेवन भी करते हैं।
वैसे तो कुछ फलों के बीज सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन कुछ फलों के बीज सेहत के लिहाज से नुकसानदायक भी होते हैं।
अगर आपको भी फलों के बीच खाना अच्छा लगता है तो जान लीजिए कि कुछ बीज आपके स्वास्थ्य के लिए खतरा भी बन सकते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सेब के एक या दो से ज्यादा बीज निगलना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। इसके बीज खाने से पेट में ऐंठन, दस्त और मौत भी हो सकती है।
सेब के बीज की तरह इन आज पति के बीच भी सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। इसके बीजों में साइनाइड पाया जाता है, जिसे गलती से खाने पर पेट से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं।
आडू के बीजों का भी सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें एमिग्डालिन और साइनोजेनिक जैसे जहरीले तत्व मौजूद होते हैं। इसे खाने से घबराहट, पेट में दर्द और कमजोरी महसूस हो सकती है।
चेरी खाना सभी को अच्छा लगता है, लेकिन इसके बीज शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। चेरी के बीज ज्यादा मात्रा में खाने से पेट में ऐंठन और दस्त की समस्या हो सकती है।
अक्सर बेर खाते समय इसके बीज भी गलती से निगले जाते हैं। बेर के बीज पेट से जुड़ी कई बीमारियां पैदा कर सकते हैं। इसलिए इन्हें निगलने से बचना चाहिए।