बढ़ते वजन को नियंत्रित करने के लिए लोग अक्सर जिम में जाते हैं। कुछ लोग स्वस्थ रहने के लिए वॉकिंग करना ज्यादा फायदेमंद मानते हैं।
ज्यादातर लोग वॉकिंग और ट्रेडमिल के अंतर को नहीं समझ पाते हैं। चलिए जान लेते हैं कि दोनों में से क्या वेट लॉस के लिए ज्यादा फायदेमंद है।
ट्रेडमिल और नॉर्मल वॉकिंग में खासा अंतर होता है। वैसे तो दोनों में ही शारीरिक गतिविधियां समान ही होती है, लेकिन शरीर को मिलने वाले फायदों में अंतर होता है।
पैदल चलने का परिणाम ट्रेडमिल पर चलने से ज्यादा अच्छा मिलता है। जब हम बाहर घूमने जाते हैं तो हवा के दबाव की वजह से शरीर का ज्यादा बल लगाना पड़ता है।
ट्रेडमिल पर चलते समय हवा का प्रतिरोध नहीं होता है, जिसकी वजह से शरीर का बल पैदल चलने की तुलना में कम लगता है।
बाहर घूमने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। एक तो पूरे शरीर का वर्कआउट होता है और पेड़-पौधों की शुद्ध ऑक्सीजन भी मिलती है।
वॉकिंग की तुलना में ट्रेडमिल पर चलने से शरीर को कम फायदे मिलते हैं। जिम के अंदर होने की वजह से आप पेड़-पौधों के बीच भी नहीं होते हैं।
पैदल चलने के दौरान फूट स्टेप और पोजिशन अलग-अलग होती है, जिससे शरीर का पूरा मूवमेंट होता है। हालांकि, ट्रेडमिल शरीर का इतना ज्यादा मूवमेंट नहीं हो पाता है।