योगासन करने से पहले न खाएं ये चीजें, वरना पड़ जाएंगे बीमार


By Sahil06, Sep 2024 12:18 PMnaidunia.com

योग से पहले ये चीजें न खाएं

सुबह के समय योग करना सेहत को दुरुस्त रखने के लिए एक अच्छी आदत है। खैर, योग करने से पहले कुछ चीजों को खाने से बचना भी जरूरी है।

मसालेदार भोजन

योग करने से पहले मसालेदार भोजन बिल्कुल भी न खाएं। ऐसा करने से योगासन करते समय आप बीमार पड़ सकते हैं।

डेयरी प्रोडक्ट

दूध और दही जैसे डेयरी प्रोडक्ट का सेवन भी योग करने से पहले न करें। इससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

कच्ची सब्जियां

कुछ लोगों को कच्ची सब्जियां जैसे गाजर, टमाटर आदि खाना अच्छा लगता है। हालांकि, योग करने से पहले ऐसी सब्जियों को खाने की गलती न करें।

ज्यादा मात्रा में पानी न पिएं

योग करने से पहले ज्यादा मात्रा में पानी भी न पिएं। इससे अभ्यास के दौरान उल्टी आने जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

फास्ट फूड

आज के समय में ज्यादातर सभी को फास्ट फूड खाने की आदत लग गई है। खैर, योग करने से पहले इन्हें खाना भी शरीर को जोखिम में डालने के समान होगा।

प्रोटीन शेक

शरीर को दुरुस्त रखना चाहते हैं तो योगासन करने से पहले प्रोटीन शेक न पिएं। इसका आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

मीठी चीजें

हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि सेहत के लिए मीठी चीजों को खाना भी सही नहीं होता है। अगर आप योग करने से पहले ऐसी चीजों का सेवन करते हैं तो इस आदत को समय रहते ही बदल लें।

यहां हमने जाना कि सुबह योग करने से पहले किन चीजों को नहीं खाना चाहिए। इस तरह की अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गर्म पानी में शहद डालकर पीने से क्या होता है?