बिस्तर के नीचे भूलकर भी न रखें यह 1 चीज, वरना पड़ेगा भारी


By Sahil22, Nov 2023 12:02 PMnaidunia.com

वास्तु के नियम

वास्तु शास्त्र में घर की हर एक चीज का सही स्थान बताया गया है। इन्हें गलत जगह पर रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है।

झाड़ू

झाड़ू को लेकर मान्यता है कि इसमें मां लक्ष्मी का स्वरूप होता है। इस वजह से झाड़ू को गलत जगह रखने से बचना चाहिए।

बिस्तर के नीचे झाड़ू

कुछ लोग बिस्तर के नीचे झाड़ू रख देते हैं। हालांकि, वास्तु शास्त्र में ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं माना जाता है।

कहां रखें झाड़ू?

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि झाड़ू ऐसी जगह रखना चाहिए, जहां किसी बाहरी व्यक्ति की नजर न पड़ें। वहीं, दिशा की बात करें तो इसे घर के उत्तर-पश्चिम या पश्चिम कोने में रखा जा सकता है।

किचन और पूजा घर

ज्यादातर लोग किचन में भी झाड़ू को छिपाकर रखते हैं। हालांकि, वास्तु में किचन, बेडरूम और पूजा कक्ष में झाड़ू को रखने की मनाही है।

खुशी का माहौल

मान्यता के मुताबिक, बिस्तर के नीचे झाड़ू रखने की गलती करने से घर की खुशियां चली जाती हैं। परिवार के लोगों के बीच आपसी झगड़े भी बढ़ जाते हैं।

जीवन में समस्याएं

अगर घर की सफाई करने वाले झाड़ू को सही जगह पर नहीं रखा जाता है तो जीवन में कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं।

सकारात्मक ऊर्जा छिन जाएगी

वास्तु की मानें तो बिस्तर के नीचे झाड़ू रखने से घर की सकारात्मक ऊर्जा छिन जाएगी। घर में नकारात्मक ऊर्जा के बढ़ने का सदस्यों पर बुरा असर पड़ता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मोक्षदा एकादशी पर करें ये उपाय, पापों से हो जाएंगे मुक्त