हर किसी के जीवन में फूलों का विशेष महत्व होता है। घर को सजाने से लेकर प्रेमिका के प्रति प्यार जाहिर करने के लिए फूलों का प्रयोग किया जाता है।
वास्तु शास्त्र में फूलों को लेकर भी कुछ नियम बताए गए हैं। इस बात का जिक्र भी है कि किस तरह के फूलों को घर में रखने से बचना चाहिए।
हिंदू धर्म में देवी-देवताओं को भी फूल अर्पित किए जाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, फूल अर्पित किए बिना कोई भी पूजा सफल नहीं होती है।
वास्तु शास्त्र में उल्लेख है कि सूखे फूलों को घर में रखने से नकारात्मकता बढ़ती है। इस तरह के फूलों का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर भी पड़ता है।
वास्तु शास्त्र में सूखे फूलों को अशुभ माना जाता है। सूखे फूलों को घर में रखना शव के समान होता है। जिस प्रकार से घर में सूखे फूलों को नहीं रखा जाता है, उसी तरह सूखे फूलों को रखना भी शुभ नहीं माना जाता है।
घर में सूखे फूल रखने से गृहस्थी उजड़ जाती है। घर के अंदर क्लेश का माहौल पैदा हो जाता है। व्यक्ति को आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ सकता है।
वास्तु शास्त्र में उल्लेख है कि घर में सूखे फूल रखने से वास्तु दोष भी लग जाता है। इससे बचने के लिए आपको घर से सूखे फूलों को बाहर कर देना चाहिए।
घर में व्यक्ति को हमेशा ताजे फूल रखने चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वहीं, भगवान को भी ताजे फूल ही अर्पित करने चाहिए।