मौसम कोई भी हो लोग फ्रिज में चीजों को रखते ही हैं, ताकि चीजें जल्द ही खराब न हो पाए। लेकिन कुछ चीजों को रखने से परहेज करना चाहिए।
फ्रिज में चीजों को रखने से भले आप लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन उसके पोषक तत्व खत्म होने लगते हैं। इसलिए, 4 चीजों को भूलकर भी फ्रिज में न रखें।
फ्रिज में ड्राई फ्रूट्स रखने से परहेज करना चाहिए। ड्राई फ्रूट्स रखने से स्वाद और पोषक तत्व दोनों में कमी आने लगती है।
लहसुन का इस्तेमाल अधिकतर घरों में होता हैं कुछ लोग तो इसको फ्रिज में भी रखते हैं। लहसुन फ्रिज में रखने से पोषक तत्व खत्म होते हैं।
अगर आप केसर को फ्रिज में रखकर खाते हैं, तो शरीर को फायदा नहीं मिलेगा। फ्रिज में केसर रखने से सख्त और गुणवत्ता पर असर पड़ता है।
अगर आप रात की बची रोटी फ्रिज में रखते हैं, तो ऐसा न करें। रोटी फ्रिज में रखने से मौजूद गुण कम हो सकते हैं।
फ्रिज में इन 4 चीजों को रखने से परहेज करना चाहिए। इन चारों चीजों को आप फ्रिज से बाहर रखकर पोषक तत्व नष्ट होने से बचा सकते हैं।