किचन में मौजूद इन दो चीजों को मिलाकर बनाएं नेचुरल माउथ वॉश


By Ram Janam Chauhan17, Dec 2024 05:17 PMnaidunia.com

अगर आप मुंह के बदबू की समस्या से परेशान हैं, तो घर में मौजूद इन दो चीजों को मिलाकर नेचुरल माउथ वॉश बना सकते हैं-

क्यों होती होती है परेशानी?

ज्यादा मीठा और खट्टा खाने से दांतों में कैविटी और दर्द की परेशानी हो सकती है। साथ ही, इसे साफ न करने पर मुंह के बदबू की समस्या भी होती है।

ये माउथ वॉश ना इस्तेमाल करें

मार्केट में मिलने वाले माउथ वॉश में हानिकारक केमिकल होते हैं, जिसे लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर दांतों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

घर पर बनाएं माउथवॉश

लौंग, दालचीनी और नारियल तेल को मिलाकर एक नेचुरल माउथ वॉश बन सकते हैं और इसमें किसी तरह का कोई केमिकल नहीं होता है।

बनाने के लिए क्या करें?

इसे बनाने के लिए 2-3 चम्मच लौंग, 2-3 चम्मच दालचीनी की लकड़ी, 1-2 चम्मच नारियल तेल और एक कप गर्म पानी लें।

बनाने की विधि

एक बर्तन में एक कप पानी डालें, फिर उसमें दालचीनी और लौंग डालें, कुछ देर बाद नारियल तेल को मिलाएं और एक घंटे तक रखें।

ऐसे करें इस्तेमाल

इसे इस्तेमाल करने के लिए पहले एक चम्मच माउथ वॉश मुंह में लें और फिर 2-3 मिनट रखें। इसके बाद इसे थूक दें, ऐसा दिन में 2-3 बार कर सकते हैं।

डॉक्टर से सलाह लें

अगर आपको दालचीनी, लौंग और नारियल तेल से किसी भी प्रकार की एलर्जी है, तो इसे इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

इस माउथ वॉश को बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

कमर दर्द के लिए कौन-सा आसन करना चाहिए?