भगवान कुबेर की मूर्ति के पास इन 5 चीजों को रखने से बढ़ता है क्लेश


By Ram Janam Chauhan06, Mar 2025 04:13 PMnaidunia.com

हिन्दू धर्म में भगवान कुबेर को धन और सुख-समृद्धि का देवता माना जाता है। इसलिए, इनकी मूर्ति के पास भूलकर भी इन 5 चीजों को ना रखें। ऐसा करने से आपके जीवन में क्लेश बढ़ सकता है।

मूर्ति के पास टूटी वस्तुएं ना रखे

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुबेर देवता की मूर्ति के पास टूटी हुईं वस्तुएं रखने से घर में कलह और लड़ाई-झगड़े बढ़ सकते हैं।

मूर्ति के पास झाड़ू ना रखे

झाड़ू को धन की देवी मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में कुबेर देवता की मूर्ति के पास झाड़ू रखना अशुभ हो सकता है।

मूर्ति के पास काली चीजें ना रखे

काले रंग या चीजों को नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में कुबेर देवता के पास काले रंग की वस्तुएं रखने से धन संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

मूर्ति के पास बंद घड़ी ना रखे

माना जाता है कभी भी कुबेर देवता की मूर्ति के आस-पास बंद घड़ी को ना रखे। ऐसा करने से आर्थिक तंगी बढ़ सकती है।

नकारात्मक तस्वीरें ना रखे

घर में कुबेर देवता की मूर्ति के यहां डूबते जहाज, लड़ाई-झगड़े, डरावनी तस्वीरों को ना रखें। ऐसा करने से आपके जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।

रिश्तों में आ सकता है खटास

कुबेर देवता की मूर्ति के यहां इन 5 चीजों रखने से आपके खुशहाल जीवन में परेशानियां और आपसी रिश्ते में खटास हो सकती है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

घर में शमी का पौधा होने पर रखें इन 5 बातों का ध्यान